निःस्वार्थ भाव से काम करता है अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट- माया टंडन

0

जौनपुर। अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत आयोजित युवतियों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निशुल्क प्रशिक्षण शिविर का समापन गुरुवार को हुआ। इस दौरान नगर के रघुवंशी होटल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नगरपालिका अध्यक्ष माया टंडन, पूर्व अध्यक्ष दिनेश टंडन और पद्मिनी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर की। बाल कलाकार अतुलिका सिंह  द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना  ने सबको अपनी ओर आकर्षित किया। 

ब्लड डोनेट कर लोगों की बचाते हैं जान- माया
मुख्य अतिथि माया दिनेश टण्डन ने कहा कि अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट हमेशा निःस्वार्थभाव से समाजसेवा करता रहता है। ट्रस्ट कई मरीजों को रक्त की व्यवस्था कराकर उनकी जान बचा चुका है। मानव सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है।  

महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की है मुहिम- उर्वशी
संस्थाध्यक्ष उर्वशी सिंह ने कहा कि अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट समय-समय पर जागरूकता संदेश के साथ क्षेत्र में हमेशा महिलाओं और बुजुर्गों के सम्मान में निरन्तर कार्य करता रहता है। ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की एक छोटी सी मुहिम है। कार्यक्रम का शानदार संचालन सलमान शेख ने किया।

प्रबुद्धजनों का हुआ सम्मान...
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पत्रकारों के साथ विविध क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्धजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण ले रहे महिलाओं और बच्चियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। वृद्धा आश्रम से आए हुए वृद्ध जनों को ट्रस्ट के सदस्यों और अतिथियों द्वारा शाल पहनाकर सम्मानित किया गया। लोगों के आकर्षण का केंद्र कार्यक्रम में  लकी ड्रा कूपन का आयोजन रहा। इसमें प्रथम पुरस्कार आराध्या सिंह, द्वितीय राजेश सिंह टोनी और तृतीय पुरस्कार बादल यादव ने प्राप्त किया। 

ये रहे उपस्थित...
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राधिका सिंह, नागेंद्र सिंह, डॉ प्रवेश सिंह, कंचन सिंह, वीरेन्द्र सिंह, मनीष सिंह, दीक्षा सिंह, रजत सिंह, पिंकू मौर्य, मीरा अग्रहरी, साधना सिंह, मीनाज शेख, अमित गुप्ता राजेश श्रीवास्तव, अजित सिंह, कमर हसनैन दीपू, आशीष माली दीपक श्रीवास्तव, विद्याधर राय, ज्ञान चंद गुप्ता, अमर सोनी, सूरज सेठ, राहिल शेख, अतुल सिंह, विकास तिवारी, डॉ अब्बासी, अश्विनी सिंह, सन्तोष सिंह, सुरज जायसवाल, देवेन्द्र खरे, पंकज सिन्हा, शैली गगन, संजय उपाध्याय, तामीर हसन अन्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
By- जावेद अहमद

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)




आप देख रहे है - RAAJDHANI TV
Accept !