दरअसल कई व्हाट्सएप ग्रुप में एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक सपा नेता को कई पुलिस वाले मिलकर लाठी से पीट रहे हैं। कुछ लोगों ने इसे सपा नेता संजय सरोज की पिटाई का वीडियो बताया। साथ में यह भी लिखा कि वाराणसी में लाकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस वालों ने सपा नेता की पिटाई की। वीडियो सामने आया तो सपा नेता ने आपत्ति जताई। उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप पर वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। आरोप लगाया कि यह लोग उनकी छवि को धूमिल करने के लिए इस तरह का वीडियो वायरल कर रहे हैं। जबकि ये वीडियो वर्ष 2011 का है। इसमें एक सपा नेता बसपा के खिलाफ विधानसभा लखनऊ के सामने प्रदर्शन कर रहे थे। तहरीर मिलने के बाद केराकत पुलिस मामले की जांच कर रही है। संजय सरोज ने राजधानी संवाददाता से बताया कि ये उनका वीडियो नहीं है। वो लॉक डाउन का सम्मान करते हैं। उनके लिए देश सर्वोपरि है। वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
पिटाई का फ़र्ज़ी वीडियो वायरल हुआ तो सपा के पूर्व प्रत्याशी ने दी तहरीर
10:06 PM
0