अपहरण कर ले गए थे चार युवक, पुलिस बता रही मामला संदिग्ध
जौनपुर। पंवारा थानांतर्गत एक गांव की युवती को अगवा कर चार लोगों ने दुष्कर्म किया। दरिंदों ने उसकी अस्मत लूटने के बाद ज़हर खिला दिया। चंगुल से छूटने के बाद पीड़िता घर पहुंची। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।
पंवारा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाले युवती के पिता का आरोप है कि चार युवकों ने शनिवार की रात उसकी बेटी को अगवा कर लिया। उसे मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में ले जाकर चारों ने रेप किया। अपनी करतूत छिपाने के लिए पीड़िता को जहर खिला दिया। इसके बाद उसे गांव के बाहर छोड़ फरार हो गए। किसी तरह घर पहुंची पीड़िता ने घटना के बारे में जानकारी दी। परिजन तत्काल उसे लेकर सुजानगंज सीएचसी भागे। हालत नाजुक होने पर वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष सैयद हुसैन मुंतजर ने बताया कि मामला संदिग्ध है। छानबीन की जा रही है।