बेटे ने मां को किया फोन और कार सहित नदी में लगाई छलांग

0

चार घंटे बाद गोताखोरों ने निकाला शव, पुलिस पड़ताल में जुटी
जौनपुर: घर से नाराज़ युवक ने मां को फोन कर बताया कि वो आत्महत्या करने जा रहा है। इसके बाद तेज़ रफ़्तार कार सहित नदी में छलांग लगा दी। परिजन ने पुलिस को खबर की तो टीम मौके पर पहुंची। शनिवार को चार घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव और कार बाहर निकाली गई। मामला बक्शा थाना क्षेत्र के विशेषरपुर गाँव स्थित छुंछा घाट का है।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के करंजाकला निवासी राजेश यादव गोली (28) मुम्बई में रहकर भाड़े पर कार चलाता था। लॉक डाउन के दौरान राजेश पत्नी एवं डेढ़ वर्ष के पुत्र के साथ कार से घर आया था। कार लेकर राजेश फिर मुम्बई चला गया। चार दिन पूर्व राजेश उसी कार से मुम्बई से घर आ गया। शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे घर पर किसी बात से नाराज राजेश कार लेकर छूंछा घाट गोमती पुल पर पहुँच गया। मां सोना देवी को फोन लगाया और नदी में कूदने की बात कह कर फोन काट दिया। उधर घर पर इस बात की खबर मिलते ही हाहाकार मच गया। बड़ा भाई राकेश यादव छुंछा पुल पहुँच गया और पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही बक्शा पुलिस मौके पर पहुँच गई। नदी की तरफ कार के टायर का निशान देख आत्महत्या की बात की पुष्टि होने लगी। रात में ही गोताखोरों को तलाश में लगा दिया गया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सुबह 6 बजे फिर गोताखोरों आकर नदी में जाल डाला। 4 घण्टे की मशक्कत के बाद करीब चार सौ मीटर दूर कार व उसमें मृतक का शव मिला। कार का शीशा तोड़ कर शव निकाला गया। पुलिस जांच में जुटी है। 

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)




आप देख रहे है - RAAJDHANI TV
Accept !