विवाहिता की सिर कूंचकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका

0

 जौनपुर: बरसठी थाना के रसुलहा गांव में रविवार की रात विवाहिता की सिर कूंच कर हत्या कर दी गई। वो घर में अकेली सोई थी। सोमवार की सुबह उसका खून से लतपथ शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई। खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुटी है।
 विनोद कुमार पटेल रोजी-रोटी कमाने के लिए महाराष्ट्र के पुणे में रहता है। उसकी पत्नी प्रीति (26) घर पर ससुर राज कुमार, सास पतिराजी व देवर बबलू संग रहती थी। रविवार की रात भोजन करने के बाद सास-ससुर व देवर अपनी पाही पर सोने चले गए। प्रीति घर में अकेली सो गई। सुबह परिजन घर पहुंचे तो कमरे में खून से लतपथ प्रीति का शव देख शोर मचाने लगे लगे। उसका सिर बुरी तरह कूंचा गया था। कमरे में ही खून से सनी लोहे की रॉड भी मिली। अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसी से प्रीति की हत्या की गई। बिस्तर व शरीर पर मौजूद वस्त्र अस्त-व्यस्त होने से दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है। 

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)




आप देख रहे है - RAAJDHANI TV
Accept !