भाजपा ने शराब बिक्री मामले में झाड़ा पल्ला, कहा, हम नहीं जानते कौन है मनीष सेठी

0

जौनपुर। भाजपा नेता के घर शराब बिक्री का मामला सामने आया तो जिला संगठन ने अपना पल्ला झाड़ लिया। संगठन के पदाधिकारियों ने साफ कहा कि मनीष सेठी से उनका कोई लेना-देना नहीं है। ना ही वह भाजपा के किसी जिम्मेदार पद पर हैं। सदस्य होंगे, इसकी भी जानकारी की जा रही है।हालांकि यह भी सामने आया है कि भाजपा के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने एक बार मनीष सेठी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से बाहर भी किया था।

शहर में भाजपा नेता के घर शराब बिक्री की बात सामने आते ही पार्टी पर सवाल खड़े हुए तो संगठन सामने आ गया। संगठन के पदाधिकारियों ने फोन पर बातचीत के दौरान कहा कि मनीष सेठी का भाजपा से कोई लेनादेना नहीं है। वो सदस्य हो सकते हैं, लेकिन इसका भी पता लगाया जा रहा है। इसी दौरान अंदर खाने अपुष्ट जानकारी मिली है कि भाजपा के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर ने वर्ष 2000-03 में मनीष सेठी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से बाहर किया था। उस समय श्री सोनकर जिलाध्यक्ष थे। बता दें कि बीते रविवार नगर कोतवाली के पंजाबी मार्केट से कथित भाजपा नेता के घर से शराब बरामद हुई थी। पुलिस ने नेता जी पर कार्रवाई तो नहीं कि बल्कि उनके बेटे माणिक सेठी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)




आप देख रहे है - RAAJDHANI TV
Accept !