जौनपुर। समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष शर्मिला यादव के नेतृत्व में मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई वीभत्स एवं अमानवीय घटना के विरोध में कैंडल मार्च निकाला। समाजवादी पार्टी कार्यालय से कोतवाली होते हुए सदभावना पुल तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान शर्मिला यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं। लगातार महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है, लेकिन भाजपा सरकार मौन है।
कहा कि मणिपुर की घटना ने देश की महिलाओं के अंदर डर का माहौल पैदा कर दिया है। महिलाएं अब घर से बाहर निकलने से घबरा रही हैं। अगर निकली हैं तो जब तक घर नहीं पहुंच जातीं तब तक घर वाले सहमे रहते हैं। क्योंकि भाजपा सरकार में, बहन बेटियों की इज्जत लुट रही बाजार में। भाजपा नेता एसी में बैठ कर अपराधियों को बचा रहे हैं। भाजपा का चरित्र समाजवादी महिला सभा हर हाल में खोलेगी। बाजार और घर-घर जायेंगे, महिलाओं को जगायेंगे। कैंडल मार्च में मुख्य रूप से पूनम मौर्या, मालती निषाद, तारा त्रिपाठी, सोनी यादव, ममता भारती, सुषमा भारती, कुसुम पाल, माधुरी गुप्ता, रिया सरोज, आरती मौर्या, सविता कनौजिया, नीलम यादव, डॉ अवधनाथ पाल, राजेन्द्र टाइगर, राहुल त्रिपाठी, राजन यादव, श्रवण जयसवाल, इरशाद मंशुरी, राजेश यादव, दीपचंद राम, साजिद अलीम, अनवारुल गुड्डू, डॉ जंगबहादुर यादव, समर बहादुर यादव, लाल मोहम्मद, रानी, अजमत अली आदि उपस्थित रहे।