जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने बताया कि शनिवार को ढालगर टोला वार्ड के प्रत्याशी रहे अश्वनी सिंह अंशु द्वारा 100 से अधिक रसद सामग्री के पैकेट का वितरण किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी जी व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों की मदद कर रहे हैं। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी को देखते हुए दिहाड़ी मजदूर, निर्धन, असहाय की मदद करना कांग्रेस के प्रत्येक कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है। जिलाध्यक्ष ने अपील की है कि कार्यकर्ता अपने आसपास जरूरतमंदों की शिनाख्त कर उनकी मदद करें। ताकि कोई व्यक्ति भूखा ना सो पाए। रसद सामग्री के वितरण के दौरान मौके पर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सत्यवीर सिंह, अश्वनी सिंह अंशु, आजम जैदी, मुकेश पांडेय, नदीम, लल्लू सलमानी आदि उपस्थित रहे।
कोरोना में राजनीति नहीं, लोगों की मदद कर रही है कांग्रेस
4:54 AM
0