जौनपुर। एक तरफ जहां लॉक डाउन में अनेक सामाजिक कार्यकर्ता अपने अपने हिसाब से जनता की सेवा में लगे हैं, वहीं जौनपुर की भाजपा नेत्री रागिनी सिंह भी समाजसेवा में लगी हुई हैं। वे लोगो को खाने के लिए अनाज वितरित कर रही हैं तो दूसरी तरफ खुद अपने हाथों से मुह पर लगाने वाला मास्क बना रही हैं। इसको भी जरूरतमंदो में बांटा जा रहा है।
भाजपा नेत्री का कहना है कि आज मोदी जी के आह्वान पर पूरा देश एकजुटता के साथ कैरोना से लड़ रहा है। इससे जल्दी ही भारत कैरोना संकट से मुक्त हो जाएगा। बताया कि उनके पति आरएसएस से जुड़े हुए हैं और वे भी समाजसेवा में लगातार लगे हुए हैं। हर पीड़ित परिवार की मदद करना हम सब का धर्म है।