सरकार की नीतियों के खिलाफ डाक घर के बाहर हुआ प्रदर्शन
जौनपुर। केंद्र की नीतियों के खिलाफ शुक्रवार को अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ने प्रधान डाकघर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकारी उपक्रम में निजीकरण समेत कई कदम का विरोध दर्ज कराया गया। प्रदर्शनकारियों ने सोशल डिस्टेंसिन्ग का पालन भी किया।
केंद्रीय कर्मचारी महा संघ नई दिल्ली के आह्वान पर प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने मांग उठाई केंद्र सरकार सरकारी उपक्रमों का निजीकरण करना बंद करे। डीए/डीआर फ्रीज करने का आदेश वापस ले। कर्मचारियों की छटनी बंद करे। कार्य के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो। कर्मचारियों ने सोशल डिस्टेंस एवं लॉक डाउन के नियमों का पालन करते हुए योजना बद्घ तरीके से विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व राम उजागिर यादव, सभाजीत पाल, हरिशंकर यादव, राजेश कुमार सिंह ने किया। नागेश्वर प्रसाद, हीरालाल यादव, श्रवण कुमार मिश्र, शकील अहमद ,सतीश सिंह, सुशील वर्मा, सुनील सिंह, श्री प्रकाश गुप्ता, मोहित राम, अमरनाथ पाल, संजय कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।