जौनपुर। गोमती नदी में इन दिनों मछलियां पानी के ऊपरी सतह पर टहलती साफ दिख रही हैं। कोई उन्हें हाथ से पकड़ रहा तो कोई जाल डाल कर उनका शिकार कर रहा था। बुधवार की सुबह भी कई लोग मछली पकड़ने नदी में उतरे। जाल डालने पर लगभग 15 किलो तक की मछली उनके हाथ लगी। हालांकि इस दौरान मछली का कांटा लगने से कई लोग ज़ख़्मी भी हुए। इसके बावजूद लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ।