खेत जोतने के विवाद में युवक की हत्या, पांच घायल

0

पट्टीदारों से चल रहा था ज़मीन विवाद, लाठी-सरिया से हुआ हमला
 जौनपुर: खुटहन थानांतर्गत गजेंद्रपुर गांव में शनिवार की सुबह खेत जोतने के विवाद में युवक की हत्या कर दी गई। पट्टीदारों ने हमलाकर युवक के माता-पिता व भाइयों को भी घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाया। पुलिस हमलावरों की धर-पकड़ में जुटी है।
गांव निवासी अशोक यादव का पट्टीदार लक्ष्मी शंकर यादव से ज़मीन विवाद चल रहा है। सुबह करीब 10 बजे लक्ष्मी शंकर यादव परिवार संग विवादित खेत जोतने लगे। अशोक यादव को पता चला तो उन्होंने विरोध दर्ज किया। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। आरोप है कि लक्ष्मी शंकर यादव और उनके परिजन ने लाठी-डंडा, सरिया से हमला कर दिया। बीच-बचाव कर रहे अशोक यादव के बेटे अभय प्रताप यादव (22) को सिर में गंभीर चोट लग गई और वो वहीं अचेत होकर गिर पड़ा। मारपीट में अशोक यादव, पत्नी संजू देवी, बेटे विजय प्रताप यादव , विकास यादव और भाई राम स्वारथ यादव घायल हो गए। ग्रामीण किसी तरह सभी को लेकर सीएचसी पहुंचे। अभय यादव की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)




आप देख रहे है - RAAJDHANI TV
Accept !