जौनपुर: केंद्रीय शिक्षा राज्य मन्त्री अन्नपूर्णा देवी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा कमलावती सिंह 19 सितम्बर को जौनपुर का दौरा करेंगी। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष व लोकसभा जौनपुर के संयोजक अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि 19 सितम्बर को सुबह 10 बजे जिला कार्यालय पर ब्लाक प्रमुख, नगरपालिका चेयरमैन, जिला पंचायत सदस्य, सभासद, सहकारी समिति सदस्य और निर्वाचित प्रतिनिधि की बैठक लेंगी। 11 बजे महिला मोर्चा की बैठक लेंगी। तत्पश्चात सिकरारा ब्लॉक के पाण्डेयपुर गांव में अमृत सरोवर का दौरा करेंगी और वहां पर श्रमदान करेंगी। फिर पाण्डेयपुर गांव के दलित बस्ती में भ्रमण एवं भोजन करेंगी। दोपहर 2 बजे ताहिरपुर गांव में बूथ समिति की बैठक करेंगी। उसके उपरांत शाम 4 बजे कलेक्ट्रट परिसर में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। यहां जनता की समस्याओं का निस्तारण करेंगी। इसके उपरान्त विचार परिवार के साथ बैठक करेंगी।
केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी का जौनपुर दौरा, दलित बस्ती में करेंगी भोजन RAAJDHANI TV
4:29 AM
0
Tags