जौनपुर। जिले की एक अच्छी खबर सामने आई है। 142 सक्रिय मरीजों में 55 के सैम्पल शनिवार को निगेटिव आए। प्रशासन ने 105 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे। अब ज़िले में महज़ 87 केस बचे हैं।
डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में 142 कोरोना संक्रमित एक्टिव केसेस हैं। ये जनपद के दो एल-1 समकक्ष अस्पताल में भर्ती हैं। 142 में 105 मरीजों का सैम्पल भेजा गया था। इसमें 55 का रिजल्ट शनिवार को कोरोना नेगेटिव पाया गया है। इन्हें अब स्वस्थ घोषित कर घर भेजा जा रहा है। इस प्रकार अब जनपद में 87 एक्टिव केस ही रह गए हैं। गाजीपुर के भी काफी कोरोना पेशेंट का इलाज यहां के अस्पताल में चल रहा है। उनमें भी 33 लोग ठीक हो गए हैं जिन्हें गाजीपुर उनके घर भेजा जा रहा है।