प्रियंका गांधी ने की जौनपुर के इस कार्यकर्ता की तारीफ़

0

साझा रसोई में बन रहे भोजन में मदद के दौरान बुरी तरह झुलसे हैं विशाल सिंह हुकुम
जौनपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने जौनपुर के जुझारू सिपाही विशाल सिंह हुकुम की तारीफ़ करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उनका पत्र जौनपुर पहुंचा तो कांग्रेसियों में जोश भर गया। विशाल सिंह कांग्रेस की तरफ से चलाई जा रही सांझा रसोई में बावर्ची की मदद करते वक्त झुलस गए थे।

दरअसल प्रियंका गांधी के आदेश पर यूपी के हर ज़िले में कांग्रेस पार्टी इस समय गरीबों को भोजन देने के लिए साझा रसोई चला रही है।जौनपुर में भी कार्यकर्ताओं के सहयोग से साझा रसोई का संचालन हो रहा है। जिलाध्यक्ष फ़ैसल हसन तबरेज़ की टीम इसमें जी तोड़ मेहनत कर रही है। बीते 11 मई को जब गरीबों के लिए साझा रसोई में खाना बनाया जा रहा था तो कांग्रेस के कई कार्यकर्ता भी बावर्ची की मदद में लगे हुए थे। इसी दौरान गैस पाइप फट जाने से कांग्रेसी कार्यकर्ता विशाल सिंह हुकुम बुरी तरह झुलस गए। हादसे के तुरंत बाद उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां उनका इलाज किया जा रहा है। इस हादसे की जानकारी जब प्रियंका गांधी वाड्रा को मिली तो उन्होंने पत्र लिख कर विशाल सिंह हुकुम की तारीफ की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने भी हादसे के अगले ही दिन विशाल सिंह हुकुम की तारीफ करते हुए ट्वीट किया था।


Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)




आप देख रहे है - RAAJDHANI TV
Accept !