एआईएमआईएम की मांग, भदेठी कांड की हो न्यायिक जाँच- इमरान बंटी

0


जौनपुर। भदेठी काण्ड की जितनी भी निन्दा की जाए कम है। ये घटना जौनपुर की संस्कृति, भाईचारे के खिलाफ है। इस घटना की निष्पक्ष जाँच की आवश्यकता है। पुलिस द्वारा एक तरफा कार्रवाई की गई। जिसके कारण एक पक्ष में भय व्याप्त है। उक्त बातें एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष इमरान बन्टी ने  एक प्रेस विज्ञप्ति द्वारा कहीं।
 उन्होंने कहा कि इस प्रकरण की  मजिस्ट्रेट द्वारा निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है। बड़ी संख्या में लोग इस घटना पर प्रश्नचिन्ह लगा रहे हैं। जनपद की पहचान बरकरार रखने के लिए निष्पक्ष जांच होना अति आवश्यक है। दोषी कोई भी हो उसे कठोर दंड मिलना चाहिए। परन्तु निर्दोष लोगों में जो पुलिस का भय व्याप्त है उसे निकालने की आवश्यकता है।
उन्होंने समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि सपा में मुसलमानों का हित सुरक्षित नहीं है। जब कद्दावर नेता आज़म खान के साथ उनकी पार्टी नहीं खड़ी हुई तो आम मुसलमानों के साथ कैसे खड़ी होगी। भदेठी प्रकरण में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के इस घटना से अनभिज्ञता जताने से ये प्रतीत होता है कि समाजवादी पार्टी सिर्फ मुसलमानों का वोट लेना चाहती है। इस पूरे प्रकरण का राजनीतिकरण किया जा चुका है जो निंदनीय है।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)




आप देख रहे है - RAAJDHANI TV
Accept !