एसडीएम सदर को हुआ कोरोना, हड़कम्प

0


तहसील परिसर को किया जाएगा सैनिटाइज, कर्मियों की होगी जांच
जौनपुर। ज़िले में लगातार कोरोना पाँव पसार रहा है। मंगलवार को रिपोर्ट आई तो उसमें एसडीएम सदर नितिश कुमार सिंह भी पाॅजिटिव पाये गये। उनके संक्रमित होने की खबर मिलते ही कलेक्ट्रेट कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। बुधवार को तहसील परिसर सेनिटाइज करने का दिया गया है।
डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि  476 सैंपल के रिजल्ट आये हैं। इसमें 454 नेगेटिव हैं और 9 पॉजिटिव। मंगलवार को 9 पेशेंट ठीक भी हुए हैं। ज़िले में अब तक कोरोना  का आंकड़ा 738 तक पहुंचा है। 10 लोगों की मौत हो चुकी है। 533 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। 196 का इलाज चल रहा है। एसडीएम सदर भी संक्रमित हुए हैं। बुधवार को कलेक्ट्रेट स्टाफ का सैम्पल लिया जाएगा।





Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)




आप देख रहे है - RAAJDHANI TV
Accept !