जौनपुर। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर कृष्णा हार्ट केयर इनफर्टिलिटी एवं ट्रॉमा सेंटर द्वारा गुरुवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली कृष्णा हार्ट केयर से शुरू होकर जेसी चौराहा, ओलांदगंज, चहारसू चौराहा, सद्भावना पुल से होते हुए कृष्णा हार्ट केयर के प्रांगण तक पहुंची। इसके उपरांत कृष्णा हार्ट केयर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कृष्णा हार्ट केयर की आईवीएफ स्पेशलिस्ट डॉक्टर मधु शारदा ने आई एम ए के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री डॉ.सहजानंद प्रसाद सिंह का परिचय एवं उनके उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताया।
इसके बाद कृष्णा हार्ट केयर के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर हरेंद्र देव सिंह ने आए हुए लोगों को धन्यवाद देते हुए विश्व हृदय दिवस की महत्व एवं हृदय संबंधित सभी बीमारियों के बारे में जानकारी दी।कहा कि स्मोकिंग न करें। ज्यादा मात्रा में तली-भुनी चीजें ना खाएं। अगर संभव हो तो इसे पूरी तरह से बंद कर दें। शराब का सेवन ना करें। नमक और चीनी ज्यादा न खाएं। हर दिन एक्सरसाइज करें। दिन में कीरब 40 मिनट वॉक करें। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखें। फल और सब्जियों का सेवन ज्यादा करें। हार्ट को कंट्रोल करने के लिए फिजिकल हेल्थ के अलावा मेंटल हेल्थ, सोशल हेल्थ ये सारी चीजें जरूरी हैं। क्या आप आठ घंटे की नींद पूरी करते हैं, क्या मेंटल स्ट्रेस है, क्या जॉब का स्ट्रेस है, वो बुरा असर तो नहीं डाल रहा है, हमें एक बार रुक कर इसके बारे में सोचना चाहिए। रैली की अध्यक्षता करते हुए आई एम ए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.सहजानंद प्रसाद सिंह ने कहा की कमर का घेरा सीने के घेरे से कम होना चाहिए। शारीरिक परिश्रम जैसे खेतों में काम करना। उन्होंने व्यायाम करने एवं खानपान के बारे में लोगों को जानकारी दी। सुमन सिंह, ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर रॉबिन सिंह, डॉक्टर कृष्ण देव सिंह, डॉ अशोक कुमार, डॉक्टर फखरे आलम, जूनियर आलम, गगनेंद्र प्रताप सिंह, मनोज सिंह, देवेश गुप्ता, अजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।