जौनपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलब्ध में मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े का गुरुवार को छठवां दिन रहा। इस उपललक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई ने "जल ही जीवन है" कार्यक्रम के तहत विकास भवन में पदर्शनी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के तहत गांव-गांव घूमकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बच्चों को जल महत्व के बारे में बताया।
जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने किया प्रेरित
जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह द्वारा इब्राहिमाबाद में जल है तो कल है के पोस्टर और बैनर का प्रदर्शन कर इसके जरिये लोगों को पानी बचाने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बच्चों को बताया कि जल ही जीवन है। उनके द्वारा आज बचाया हुआ जल कल कई लोगों को जीवन दे सकता है। जल के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। पानी का स्रोत सीमित है। इसका दोहन बहुत तेजी से और अंधाधुंध हो रहा है। इसलिए पानी का इस्तेमाल सोच-समझकर करना चाहिए। इसका दुरुपयोग न खुद करना चाहिए और न ही किसी को करने देना चाहिए। जल को बचाने के लिए गांव और शहरों में लोगों को प्रेरित किया जाना चाहिए।
जल है तो कल है, इसके बावजूद जल बेवजह बर्बाद किया जाता है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि जल-संकट का समाधान जल के संरक्षण से ही है। हम हमेशा से सुनते आये हैं कि जल ही जीवन है। जल के बिना सुनहरे कल की कल्पना नहीं की जा सकती। जीवन के सभी कार्यों का निष्पादन करने के लिये जल की आवश्यकता होती है। पृथ्वी पर उपलब्ध एक बहुमुल्य संसाधन है जल, या यूं कहें कि यही सभी सजीवों के जीने का आधार है। धरती का लगभग तीन चौथाई भाग जल से घिरा हुआ है, किन्तु इसमें से 97% पानी खारा है जो पीने योग्य नहीं है। पीने योग्य पानी की मात्रा सिर्फ 3% है। इसमें भी 2% पानी ग्लेशियर एवं बर्फ के रूप में है। इस प्रकार सही मायने में मात्र 1% पानी ही मानव के उपयोग हेतु उपलब्ध है। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, अमित श्रीवास्तव, रविन्द्र सिंह राजू दादा, अभय राय, राम सिंह मौर्य, ओमप्रकाश सिंह, विनीत शुक्ला, रोहन सिंह, अवनीश यादव, जितेन्द्र मिश्रा, नरेन्द्र विश्वकर्मा, विकास शर्मा, राधेश्याम विश्वकर्मा, सन्तोष पाण्डेय, शुभम मौर्या सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।