जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
अखिलेश यादव के निर्देश पर चल रहे देश बचाओ देश बनाओ पदयात्रा का आजमगढ़-जौनपुर बॉर्डर के कनौरा पर
जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव के नेतृत्व में स्वागत किया गया। ये यात्रा बीते 9 अगस्त को अगस्त क्रान्ति के दिन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर निकली थी। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वरिष्ठ छात्रनेता अभिषेक यादव के नेतृत्व में पदयात्रा जौनपुर बॉर्डर पर पहुंची। लालबहादुर यादव ने पद यात्रियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्टी गाँव, गरीब, किसान, मज़दूर, मज़लूम की आवाज उठा रही है। दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक के हक़ की लड़ाई लड़ रहे हैं। ये आंदोलन महंगाई, बेरोज़गारी, महिला उत्पीड़न, शिक्षा का बाज़ारीकारण, निजीकरण और पुलिसिया उत्पीड़न और सरकार के खिलाफ है। यात्रा ग़ाज़ीपुर से बलिया, मऊ, आज़मगढ़ होते हुये लगभग 800 किमी दूरी तय करते हुये जौनपुर पहुंची। अभिषेक यादव के कहा कि भाजपा सरकार देश और प्रदेश के विकास से पूर्णतया वंचित है। भाजपा नेतृत्व के पास विकास का कोई विजन नहीं है। लोहिया वाहनी के राष्ट्रीय महासचिव राघवेंद्र यादव ने कहा भाजपा सरकार कुछ भी बदलाव करने की स्थिति में नहीं है। भाजपा सरकार बड़े उद्योगपति के हितों में काम कर रही है। 2024 में जन विरोधी भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने के लिए जनता को मिलकर तैयार रहना होगा। भाजपा ने सभी को धोखा देने का काम किया। देश बनाओ देश बचाओ यात्रा में जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। यात्रा मे मुख्य रूप से राघवेंद्र यादव, अखिलेश गुप्ता, पंकज यादव, राजवीर, अविनाश गुप्ता, अवनीश, राजसाहनी, पंकज कुशवाहा, राकेश शर्मा, आशुतोष तिवारी,
प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, नीरज पहलवान, राकेश यादव, विनय मास्टर, शबनम नाज,अमित ठाकुर, शुभम, श्याम बहादुर, सुजीत कुमार आदि मौजूद रहे।