जौनपुर में दिखा पूर्वांचल का सबसे बड़ा डांडिया महोत्सव- आम्रपाली दुबे

0

जौनपुर। भोजपुरी फिल्मों की स्टार अम्रपाली दुबे ने शनिवार की रात जमकर गरबा और डांडिया डांस किया। उनके साथ सैकड़ों जोड़ों ने राजमहल डांडिया महोत्सव में प्रतिभाग किया। नगर के राज महल में  फ्रेंड्स ग्रुप ट्रस्ट जारा इवेंट द्वारा आयोजित डांडिया महोत्सव 8 का आयोजन हुआ। आम्रपाली दुबे इसमें निर्णायक मंडल के तौर पर हाज़िर हुई थीं। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल का सबसे बड़ा डांडिया महोत्सव जौनपुर में देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की आरती बदलापुर विधायक रमेशचंद मिश्रा, विधायक विधान परिषद बृजेश सिंह प्रिंसू, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद माया टंडन, एडीएम रामप्रकाश, ईओ नगर पालिका संतोष मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में विभिन्न तरह की प्रतियोगिताएं हुईं जिसमें बेस्ट फीमेल डांडिया वंशिका सिंह, बेस्ट डांडिया आशीष माली, बेस्ट किड डांडिया आराध्या सिंह, बेस्ट ग्रुप शादाब ग्रुप, बेस्ट कपल नवीन कुमार मिश्रा को चुना गया।

आम्रपाली दुबे ने विजेताओं का किया सम्मान
प्रतियोगिता में विजेताओं का अम्रपाली दुबे ने सम्मान किया। उन्होंने कहा कि वे देश-विदेश घूमती हैं। जौनपुर में पूर्वांचल का अब तक का सबसे बड़ा डांडिया महोत्सव देखने को मिला। अतिथियों का स्वागत विनीत सेठ ने किया आभार आयोजक सलमान शेख ने जताया। कार्यक्रम का संचालन सागर सिंह सोलंकी, जयंती श्रीवास्तव, इशिता शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।


ये रहे मौजूद..
इस अवसर पर डॉ अजीत कपूर, डॉक्टर सुभा सिंह, डॉ मधु शारदा, डॉ शैली निगम, डॉक्टर अंबर खान, जितेंद्र यादव, मिनाज शेख, सरला महेश्वरी, सुधांशु सिंह, दीपक सिंह, मुन्ना मिश्रा आदि लोग परिवार सहित उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)




आप देख रहे है - RAAJDHANI TV
Accept !