जौनपुर में एक दिन में बढ़े कोरोना के रिकॉर्ड 16 मरीज़, अब संख्या पहुंची 47

0

जौनपुर। जिले में अचानक कोरोना मरीजों 
की संख्या 31 से बढ़ कर 47 हो गई है। पहली बार एक दिन में इतने मरीज़ बढ़े हैं। गुरुवार को आई रिपोर्ट में 15 पॉजिटिव मुम्बई और एक सूरत का है। 14 मई को सभी के सैंपल भेजे गए थे। रिपोर्ट आते ही प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया। जिला प्रशासन सभी मरीजों को वाराणसी भेज रहा है।

मुंबई, दिल्ली, गुजरात समेत कई प्रांतों से प्रवासियों के आने का सिलसिला लगातार चल रहा है। 14 मई को कई के सैंपल भेजे गए थे। इसमें 16 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। रिपोर्ट आते ही ज़िले में मरीजों के आंकड़े अचानक बदल गए। एक दिन पहले 31 मरीजों में 11 ठीक हो चुके थे। जफराबाद के नाथूपुर निवासी एक युवकी की मौत भी हुई थी। ये संख्या भी प्रवासियों के आने से ही बढ़ी थी। इसके पहले जिले में सक्रिय कोरोना मरीज़ों की संख्या शून्य हो चुकी थी। 

ये है नए संक्रमितों की सूची
1- राम वचन प्रजापति, निवासी हरिदासीपुर चन्दवक।
 2- जंग बहादुर यादव, भैसा केराकत।
3- राम जनम यादव, हरिहरपुर चन्दवक।
 4- शीला प्रजापति, सिधौली कर्रा कालेज चन्दवक।
5- महेन्द्र जायसवाल, मीठेपार सिकरारा।
6- रामजी, नाथूपुर थानागद्दी।
7- फूल यादव, जंगीपुर रामनगर।
8- फतेह बहादुर, सतही मयंकपुर मड़ियाहूं।
9- दूध नाथ जायसवाल, ऊचनीकलां रामदयालगंज।
10- मनीष यादव, दिलावरपुर मड़ियाहूं।
11- अजय विश्वकर्मा, अशुआपार बदलापुर। 12- आलम अली, बड़ी अहरौली महराजगंज।
13- राहुल यादव, गुतवन रामनगर।
14- रियाज, कटार बदलापुर।
15- शहाबुद्दीन, शाहपुर खेतासराय।
16- कुलदीप, सबरहद शाहगंज।


जिले में कोरोना केस की स्थिति
सम्पूर्ण- 47
सक्रिय- 35
ठीक हुए- 11
मृत्यु- 1


Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)




आप देख रहे है - RAAJDHANI TV
Accept !