विदेशी छोड़ स्वदेशी अपनाने पर दिया ज़ोर, ताकि बढ़े मांग
जौनपुर। आत्मनिर्भर भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है, जो भारतवर्ष को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का मार्ग प्रशस्त करता है। यह न केवल कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में भारत को आगे रखे है बल्कि एक आधुनिक भारत की पहचान भी बन रहा है। उक्त बातें उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या जी विधान सभा सदर जौनपुर के वर्चुअल सम्मेलन में कहीं।
उन्होंने कहा कि 14 लाख मजदूरों के खाते में 3 महीने से लगातार एक हज़ार रूपये डाले गए। प्रवासी मजदूरों को लाने के लिए 4000 ट्रेनें चलाई गईं। 16 लाख 83 हजार मजदूरों को लाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 12 हजार सरकारी बस एवं 3 हजार प्राइवेट बस लगाई। बाहर से आये 35 लाख में से 13 लाख मजदूरों की मैपिंग कराई गई है ताकि उनको रोजगार दिया जा सके। क्वारन्टीन के समय प्रवासी मजदूरों को एक हज़ार रुपये और राशन दिया गया। 104 करोड़ रुपये 82 लाख मजदूररों के खाते में सीएम योगी आदित्यनाथ की तरफ से डाला गया। 24 करोड़ आबादी वाले उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से पीड़ित मरीजों की संख्या कम रही है। इसका पूरा श्रेय योगी आदित्ययनाथ को जाता है। उत्तर प्रदेश में कोरोना से पीड़ित मरीजों की रिकवरी दर भी 70 प्रतिशत है। 30 जनू 2020 तक 62,870 करोड़ रुपये के साथ 70.32 किसानों का क्रेडिट कार्ड जारी हुए। वन नेशन वन मंडी का ऐलान किया जिससे किसान देश में कहीं भी जाकर अपना अनाज या सामान बेच सकता है। मोदी का सपना था कि किसानों को उत्पादन मूल्य का डेढ़ गुना हो। उसको अमलीजामा पहनाते हुए योगी आदित्यनाथ ने किसी अनाज में 50 रुपये तो किसी में 300 रूपये प्रति कुंतल समर्थन मूल्य बढ़ाए। पीएम मोदी की चाणक्य नीति के कारण ही चीन को पीछे होने पर मजबूर होना पड़ा। आज पाकिस्तान के घर में घुसकर मारने में सक्षम हमारी सेना बनी वो भी मोदी केेके चमत्कारी प्रतिनिधित्व का ही कमाल है। अगर हम विदेशी सामान का बहिष्कार करेंगे तो ही देशी सामान की मांग बढ़ेगी और देश आत्मनिर्भर की ओर बढेगा। देश चहुंओर विकास कर रहा है। जम्मू कश्मीर में जो धारा 370 हटी है वो मोदी कार्यकाल में ही सम्भव हुआ। जम्मू कश्मीर आतंकवादियों का बंदरगाह बना था परन्तु अब आतंकवाद की घटना कम हो गई है। मोदी के सपनों को साकार करने में हम सभी को भागीदार बनना पड़ेगा। यह तभी सम्भव होगा जब गांव का विकास होगा। अंत में उन्होंने विधायक, जिला पदाधिकारियों, मंडल, सेक्टर, बूथ अध्यक्ष और सदर विधानसभा में रह रहे तमाम कार्यकर्ताओं से आह्वान किया की केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार के कार्यों का गांव गिराव में चर्चा करते रहें। ताकि जनता को केंद्र और राज्य सरकार के हितकारी कार्यो की जानकारी होते रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, संचालन जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता ने किया।