जौनपुर के ख़राब स्कूलों की फोटो लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए आप कार्यकर्ता

0

जौनपुर। आम आदमी पार्टी शनिवार को जौनपुर के खस्ता हाल सरकारी स्कूलों की फोटो बैनर पर छपवा कर कलेक्ट्रेट पहुंच गए। यहां इन बैनर और पोस्टर की प्रदर्शनी लगा दी गई। कार्यकर्ताओं ने मांग उठाई कि दिल्ली की तर्ज पर यहां के विद्यालयों को भी सुधार जाय।
नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह (मुन्ना) ने कहा की कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी जौनपुर  का एक प्रतिनिधिमंडल रसूलाबाद एवं वाजिदपुर तिराहा के पास स्थित सरकारी स्कूल पहुंच। वहां के स्कूल खराब व जर्जर हालत में थे। इन प्राइमरी स्कूल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला गया तो प्रशासन द्वारा स्कूल बंद करा दिया गया। जबकि ऐसा गलत है, उसे बंद करने के बजाए उसमें सुधार करना चाहिए था।

योगी राज में 26 हज़ार स्कूल हुए बंद- सूर्य नारायण

जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह ने कहा की उत्तर प्रदेश में जबसे आदित्यनाथ योगी की सरकार आई है तब से 26 हज़ार प्राथमिक विद्यालय को बंद कर दिया गया। 125 करोड़ रुपए बच्चों को खाने का पैसा बकाया है। जब हमारे बच्चे अच्छी शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य पाएंगे तभी भारत नंबर वन बन सकता है।  



फाइव स्टार होटल की तरह बन रहे बीजेपी दफ्तर- सूर्य

जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार फाइव स्टार होटल की तरह अपने भारतीय जनता पार्टी का कार्यालय बनाने में लगी है। स्कूल पर ध्यान नहीं दे रही है। दिल्ली सरकार ने फाइव स्टार होटल की तरह सरकारी स्कूल को बनाया है। दिल्ली मॉडल की प्रशंसा देश नहीं पूरा विश्व कर रहा है। 


ये कार्यकर्ता रहे उपस्थित
कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव विनोद कुमार प्रजापति ने किया। काशी प्रांत के वरिष्ठ उपाध्याय  रामरतन विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष दिवाकर मौर्य, जिला उपाध्यक्ष, अमरनाथ यादव, उपाध्यक्ष मुरली मनोहर, उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिंह, अतुल कुमार तिवारी, शैलेश गौतम, सिकंदर कनौजिया, जिला सचिव विद्याधर मिश्रा, पंचायत प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनीष सिंह, मानिक चंद मौर्य, राजबहादुर पाल, मो. समीम, संजय पाल, शशिधर चौहान, श्यामलाल पटेल, राम रूप पांडे, जन्मेजय मौर्य, अध्यक्ष  बदलापुर राहुल शुक्ला, अमरनाथ शुक्ला, डॉ श्याम रथी यादव, परवेज अहमद खान, आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)




आप देख रहे है - RAAJDHANI TV
Accept !