सपा ही उठाती है जनता से जुड़े मुद्दे- लालबहादुर

0
जौनपुर। समाजवादी पार्टी द्वारा चलाये जा रहे देश बचाओ देश बनाओ पदयात्रा 47वें  दिन बटाऊ बीर चौराहा से महाराजगंज पहुंची। पदयात्रियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही जनता के मुद्दों महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था के मामले उठा रही है लेकिन सरकार उसे अनसुना कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का राज नहीं है। भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। आज आम जनता गरीब, किसान, नौजवान की आवाज सुनने वाला कोई नहीं है। किसानों की फसल सूखे और बाढ़ से बड़े पैमाने पर बर्बाद हो गयी। इधर लंपी बीमारी से गायों की जान गयी है। किसानों के खाद और खेती से जुड़ी वस्तुओं का इंतजाम नहीं हो पाया है।


लगातार बढ़ रही है बेरोजगारी- अभिषेक

पद यात्रा का नेतृत्व कर रहे अभिषेक यादव ने कहा कि बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। नौजवानों को नौकरी व रोजगार का इंतजार है। लोगों की आमदनी नहीं हो रही है। बच्चे इतनी फीस कैसे दे पाएंगे। सरकार छात्रों को धमकी दे रही है। एनसीआरबी के आंकड़ों से स्पष्ट है कि यूपी की कानून व्यवस्था सबसे खराब है। महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अपराध यूपी में हो रहा है। महिलाओं के साथ प्रदेश में सबसे ज्यादा उत्पीड़न अन्याय हो रहा है 

सरकार ने दिखाए इन्वेस्टमेंट के सपने- राघवेंद्र

लोहिया वाहनी के राष्ट्रीय महासचिव राघवेंद्र यादव ने कहा भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी को रोकने और कानून व्यवस्था को ठीक करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। सरकार ने इंवेस्टमेंट के सिर्फ सपने दिखाए हैं। उनके लिए कोई कदम नहीं उठाया है। इतने महीने बीतने के बाद अभी तक जिलों में बजट नहीं पहुंचा। समाजवादियों का भाजपा के अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध यह पदयात्रा चल रही है। ये संघर्ष सदन से सड़क तक जारी रहेगा। जनता भाजपा का हर स्तर पर मुकाबला करने के लिए तैयार है। 

ये रहे उपस्थित--
अखिलेश गुप्ता, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, दीनानाथ सिंह, रमापति यादव, रामजतन प्रधान, महावीर यादव, संजय, लल्लू यादव, माशंकर, अविनाश विद्यार्थी, राजवीर यादव, राकेश अहीर, विकास यादव, गुड्डू सोनकर, अमित ठाकुर, पंकज यादव, हर्षित, अविनाश, राज साहनी, राहुल यदुवंशी, प्रेम यादव, श्याम बहादुर, लकी पौना,आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)




आप देख रहे है - RAAJDHANI TV
Accept !