मुलायम सिंह: 21 अक्टूबर तक गम में डूबे रहेंगे सपा कार्यकर्ता

0

जौनपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को मुलायम सिंह यादव के गोलोकधाम वासी होने के उपरांत उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर शोक व्यक्त किया गया। जिले के कार्यकर्ता भरे मन से शोक संवेदना प्रकट करते रहे। 
जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव ने बताया की मुलायम सिंह यादव का पार्टी कार्यालय पर 21 अक्टूबर तक शोक संवेदना व्यक्त की जाएगी। 21 अक्टूबर को जिला पार्टी कार्यालय समेत गांव से लेकर जिला मुख्यालय तक जगह-जगह समाजवादी विचारधारा के लोगों द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जायेगा। इसमें नेताजी को याद कर उनके जीवनी पर प्रकाश डाला जाएगा। उनके बताये हुए रास्ते पर चलकर समाजवाद के विचारधारा को, नेताजी की छाया को अखिलेश यादव में महसूस करते हुए उनके नेतृत्व में आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। समाजवाद का संन्देश देश में लागू कराकर उनको सच्ची श्रद्धांजलि दी जायेगी। 

इन्होंने भी व्यक्त किया शोक..
शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से विधायक जगदीश नरायन राय, पूर्व अध्यक्ष राजबहादुर यादव, यंशवता यादव, श्याम बहादुर पाल, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, हाजी सुल्तान, आशा राम, श्रवण जयसवाल, गप्पू मौर्या, शकील अहमद, निजामुद्दीन अंसारी, मेवा लाल गौतम, साजिद अलीम, पप्पू मौर्या, चित्रलेखा सिंह, सोनी यादव, विजय सिंह बागी, रामजतन यादव, अज्जू मौर्या, मंजूर हसन, रमेश साहनी, अरशद नजमी, रमाशंकर यादव, तौफीक, ऋषि यादव, अनील यादव, सुभाष पाल, मुकेश यादव आदि शामिल रहे।

Post a Comment

0Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)




आप देख रहे है - RAAJDHANI TV
Accept !