जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व गुरु बन गया है। आज विश्व में भारत की एक नई पहचान बन गई है। उक्त विचार भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चन्द्र श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत मछलीशहर में व्यक्त किए। इस दौरान माँ कृष्णा सरस्वती जूनियर हाईस्कूल नत्थनपुर में वृहद पौधरोपण व वितरण कार्यक्रम भी आयोजित हुआ।
बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कहा कि आज मोदी सरकार ने ऐसा कार्य किया है कि विदेश के लोग भी नतमस्तक हो कर भारत का गुणगान कर रहे हैं। देश में पहली बार किसी प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक समाजहित, राष्ट्रहित में कार्य हो रहा है।
मछली शहर के सांसद ने कहा कि संगठन में शक्ति होती है। आज सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रक्तदान, सफाई अभियान, पौधरोपण जैसे अनेक कार्य हो रहे हैं जो सराहनीय है।
हर ओर हो रहा चौमुखी विकास- डॉ हरेंद्र
पूर्व विधायक डॉ हरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि योगी व मोदी के नेतृत्व में हर ओर चौमुखी विकास हो रहा है।
बिना भेदभाव के काम कर रही सरकार- बच्चा भइया
भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया ने कहा कि भाजपा सरकार ही बगैर भेदभाव किये विकास कार्य कर रही है।
कार्यकर्ता के दम पर काम कर रहा संगठन- रामविलास
भाजपा जिलाध्यक्ष मछली शहर राम विलास पाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर संगठन ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत हर कार्य बखूबी से किया। संगठन के दिशा-निर्देश का पालन किया। वे सभी कार्यकर्ताओं के आभारी हैं। आई टी सेल मछली शहर ने देश में नाम रोशन किया।
पौधरोपण के साथ पौधे भी हुए वितरित
इसके पूर्व मुख्य अतिथि महेश जी ने हरिशंकरी के अंतर्गत पौधरोपण किया व 101 कार्यकर्ताओं को लगाने हेतु वितरण भी किया। वे अपने-अपने क्षेत्र में लगाकर उसकी देखपाल भी करेंगे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री डॉ अजय सिंह ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित और पुष्प अर्पित कर किया गया।
इनकी रही उपस्थिति-
जिला महामंत्री राजेन्द्र प्रसाद श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष बृजेश सिंह, मंडल अध्यक्ष सिरकोनी रमेश जायसवाल जी, बूथ अध्यक्ष संतराम मौर्या, शक्ति केंद्र संयोजक शत्रुघ्न जयसवाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अखिल प्रताप सिंह, जिला मंत्री महेन्द्र प्रजापति, जिला मंत्री राजेश सोनकर, मंडल अध्यक्ष राधेश्याम विश्वकर्मा, कृष्ण कुमार जायसवाल, बूथ अध्यक्ष शांति स्वरूप मौर्य, पंकज श्रीवास्तव हैप्पी, महेंद्र गुप्ता, ऋषिकेश श्रीवास्तव, सुलभ श्रीवास्तव, अनुराग सिन्हा आदि मौजूद रहे।