जौनपुर। अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. संजय कुमार ने बुधवार को पुलिस कार्यालय का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने शिकायत प्रकोष्ठ, डीसीआरबी, विशेष जांच प्रकोष्ठ, प्रधान लिपिक कार्यालय, रिट सेल, आंकिक शाखा में अभिलेखों के रखरखाव, शाखा प्रभारी व कर्मचारियों से उनके कार्य की जानकारी लेते हुए लम्बित कार्य को तत्काल पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान कुछ कर्मचारियों को चेतावनी दी गई व उनको स्पष्टीकरण देने को कहा गया। प्रधान लिपिक कार्यालय में अभिलेखों के रखरखाव की प्रशंसा करते हुए प्रधान लिपिक सतीश सिंह को पुरस्कृत किया गया।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.